जिपं, ब्लॉक, समितियों के बाद अब बैंक का निर्विरोध चुनाव, जनता की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद
— जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित बोर्ड के चेयरमैन के साथ सभी डायरेक्टरों का हुआ भव्य स्वागत
हरिद्वार/पथरी। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और डायरेक्टर का स्वागत पथरी क्षेत्र में हुआ। इस दौरान क्षेत्रवासियों को दो गांवों से जोड़ने वाली सड़क की सौगात दी।
रविवार को पथरी क्षेत्र के ग्राम घोंटी में जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के नवनिर्वाचित चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील राठी के साथ डायरेक्टर उत्तम रावत, सपना शर्मा, राजवीर सिंह, नवनीत वर्मा, पुष्पराज सैनी आदि का स्वागत कार्यक्रम हुआ। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिला हरिद्वार के जिला पंचायत, ब्लॉक, सहकारी समितियों के साथ अब जिला सहकारी बैंक के बोर्ड का गठन निर्विरोध निर्वाचित हुआ है, यह जनता के लिए बड़ी उपलब्धियां है। उन्होंने कहा कि सभी बोर्ड के माध्यम से हर वर्ग का विकास होगा और सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा। जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील राठी ने सभी जनपदवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पथरी क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात यह भी रही कि उनके बीच से घर का काम संभाल रही एक महिला को ब्लॉक प्रमुख बनवाया, जिससे आज क्षेत्र में तमाम विकास कार्य हुए। इस मौके पर सुनीता राणा पंवार, हुकुम सिंह रावत, बलवंत पंवार, पूरण राणा, गुरबाज सिंह, उप प्रमुख धर्मेद्र प्रधान, मास्टर सत्यपाल, सूर्यवीर मलिक, सूर्यवीर राणा, मोनू पंवार, राजपाल सिंह, मनोज रावत, शैलेंद्र रावत के साथ सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
सड़क का किया उदघाटन
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम स्यासु में सड़क का उद्घाटन पथरी मुख्य सड़क से ग्राम स्यासु को जोड़ने वाली सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
जिपं, ब्लॉक, समितियों के बाद अब बैंक का निर्विरोध चुनाव, जनता की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद






