स्वामी परमेश्वर मुनि ने ग्रहण की उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता, युवाओं को संगठन से जोड़ना होगा प्रमुख उद्देश्य
गहतोड़़ा। गहतोड़़ा निवासी 26 वर्षीय स्वामी परमेश्वर मुनि, जिन्होंने संन्यास ग्रहण करने के बाद वर्तमान में हरिद्वार में निवास कर रहे हैं, ने उत्तराखंड क्रांति दल के साथ जुड़कर संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने का संकल्प लिया है।
स्वामी परमेश्वर मुनि से संगठन के पदाधिकारियों की लंबे समय तक विस्तृत चर्चा हुई, जिसके बाद उन्हें उत्तराखंड क्रांति दल के साथ जोड़ा गया तथा विधिवत सदस्यता प्रदान की गई। स्वामी जी की जड़ें गहतोड़़ा क्षेत्र से जुड़ी हैं और उनके अनेक साथी एवं परिचित गहतोड़़ा से लेकर गरसाड़ी, विग्रहाकोट सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करते हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा भी इसी क्षेत्र में हुई है।
उत्तराखंड क्रांति दल को उम्मीद है कि स्वामी परमेश्वर मुनि अपने सामाजिक संपर्कों और युवाओं के बीच अपनी सक्रियता के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनका उद्देश्य उत्तराखंड के हितों, युवाओं की भागीदारी और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना है।
संगठन की ओर से विश्वास व्यक्त किया गया कि स्वामी परमेश्वर मुनि का जुड़ाव उत्तराखंड क्रांति दल को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और क्षेत्र के युवाओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
मुख्य उद्देश्य:
“उत्तराखंड क्रांति दल के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करना, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाना।”
धन्यवाद।
उत्तराखंड क्रांति दल






