श्रावण मास में श्री कैलाशेश्वर महादेव का दिव्य रुद्राभिषेक एवं विशाल पूजन
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 38वें वर्ष परमपूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर कठिन साधना एवं विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है।
महाराज श्री प्रतिदिन लगभग 22 से 23 घंटे एक आसन पर बैठकर अपने आराध्य देवाधिदेव श्री कैलाशेश्वर महादेव का दिव्य रुद्राभिषेक एवं विशाल पूजन-अर्चन कर रहे हैं। इस विशेष अनुष्ठान के लाइव दर्शन का लाभ श्रद्धालु प्राप्त कर सकते हैं।
श्रावण मास के इस पावन अवसर पर श्री कैलाशेश्वर महादेव के दिव्य पूजन एवं दर्शन से मनवांछित फल की प्राप्ति की कामना के साथ श्रद्धालुओं को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है।
महाराज जी की यह कठिन तपस्या, अटूट साधना और भगवान महादेव के प्रति उनकी गहरी आस्था सनातन धर्म की साधना, श्रद्धा और आध्यात्मिक परंपरा का अद्भुत उदाहरण है। उनकी तपस्या के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की आराधना, भक्ति और आत्मिक साधना का संदेश प्राप्त होता है।
यह पावन अनुष्ठान अनादि सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर, नीलधारा गंगा तट, चण्डी घाट, हरिद्वार (उत्तराखण्ड), भारत में आयोजित हो रहा है।
हर-हर महादेव!
ॐ नमः शिवाय!






