हरिद्वार के सप्तऋषि स्थित गुरु कृपा धाम में तीन दिवसीय भव्य यज्ञ अनुष्ठान का समापन
हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में स्थित गुरु कृपा धाम में आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ, हवन, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का भव्य समापन हुआ। इस पावन आयोजन में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यज्ञ-पूजन के माध्यम से अपने परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर माताजी ने पुरुषोत्तम मास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पवित्र माह में किए गए धार्मिक कार्य विशेष फलदायी होते हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ, अनुष्ठान और पूजा के माध्यम से न केवल जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है, बल्कि विभिन्न प्रकार के रोग और दोषों से भी मुक्ति पाई जा सकती है।
माताजी ने अपने प्रवचन में यह भी कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य संपूर्ण समाज को सनातन धर्म से जोड़ना है। सनातन धर्म सर्वोपरि है और जो व्यक्ति इसके मार्ग पर चलता है, उसका जीवन सुख, शांति और खुशियों से भर जाता है।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक भावनाओं के साथ आयोजन की सराहना की।
हरिद्वार के सप्तऋषि स्थित गुरु कृपा धाम में तीन दिवसीय भव्य यज्ञ अनुष्ठान का समापन

