हरिद्वार मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला में भागवत कथा के चौथे दिन स्वामी रामदेव बाबा का भव्य स्वागत, कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग से भक्त भावविभोर

हरिद्वार। हरिद्वार मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला में भागवत कथा के चौथे दिन स्वामी रामदेव बाबा का भव्य स्वागत, कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग से भक्त भावविभोर
पवित्र नगरी हरिद्वार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालु साध्वी कृष्णप्रिया जी के श्रीमुख से कथा का रसपान कर रहे हैं। उनकी मधुर वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है, जिससे कथा स्थल पर एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण हो रहा है।
कार्यक्रम स्थल:
मंडी गोबिंदगढ़ चैरिटेबल ट्रस्ट धर्मशाला, हरिद्वार
इस पावन कथा के दौरान कथा के आयोजक एवं परिवार के सभी सदस्यों द्वारा योग गुरु स्वामी रामदेव का भव्य स्वागत किया गया। उनके करकमलों द्वारा श्रीमद् भागवत जी की आरती संपन्न हुई, जिसके साथ ही कथा का शुभारंभ हुआ।
इस धार्मिक आयोजन का संचालन नितिन नरेश गुप्ता परिवार द्वारा (रुद्रा अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड ) किया जा रहा है। 28 मार्च से 3 अप्रैल तक चल रही इस कथा के चौथे दिन स्वामी रामदेव जी के आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!