मदन कौशिक बने कैबिनेट मंत्री, हरिद्वार में खुशी की लहर

मदन कौशिक बने कैबिनेट मंत्री, हरिद्वार में खुशी की लहर
हरिद्वार/देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। हरिद्वार से पांच बार के विधायक और अनुभवी नेता आदरणीय मदन कौशिक जी को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
मदन कौशिक जी पहले भी कई बार कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी एक बार फिर उन्हें सौंपी गई है।
इस अवसर पर SRKNews24/7 की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई है। क्षेत्रवासियों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
मदन कौशिक जी के मंत्री बनने से हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
SRKNews24/7 की ओर से पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!