हरिद्वार में माननीय मदन कौशिक जी का भव्य स्वागत आज शाम 5 बजे


हरिद्वार, 28 मार्च 2026 — उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता, कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार के लोकप्रिय विधायक मदन कौशिक जी का Overseas Developers के कार्यक्रम में आज शाम भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
यह विशेष कार्यक्रम आज शाम 5:00 बजे रूद्र विहार (प्लाट नं 2, लक्स रोड), जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, गणमान्य अतिथि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और अपने लोकप्रिय नेता का फूल-मालाओं व जोरदार नारों के साथ स्वागत करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
यह आयोजन हरिद्वार में सामाजिक एवं राजनीतिक एकता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!