हरिद्वार । क्लासिक रेसीडेंसी में होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।समारोह की खास बात रही फूलों की होली। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे पर गुलाब, गेंदे और अन्य सुगंधित फूलों की पंखुड़ियां उड़ाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इस अनूठी होली ने पूरे माहौल को रंगीन और खुशनुमा बना दिया। ढोल की थाप और फाग गीतों के बीच सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि आपसी एकता और सद्भाव का भी पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं।आयोजक राकेश वालिया जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष इसी तरह मिलकर होली का पर्व मनाया जाएगा, ताकि सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिले। अंत में सभी ने मिठाइयों का वितरण कर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
जिला प्रेस क्लब पत्रकार संघ द्वारा हर्षौल्लास से मनाया गया होली मिलन समारोह, फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र

