हरिद्वार। पूजा शर्मा (रिपोर्टर)
जब किसी और के खून से किसी अपने की जान बचती है, तब रक्तदान के महत्व का वास्तविक अर्थ समझ में आता है। इसी मानवीय भावना को साकार करने के उद्देश्य से ब्लड वॉलंटियर्स, हरिद्वार के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह रक्तदान शिविर बुधवार, 11 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का आयोजन स्थल जूर्स कंट्री, कम्युनिटी हॉल, ज्वालापुर, हरिद्वार निर्धारित किया गया है।
इस पुनीत कार्यक्रम की आयोजक आकर्षिका शर्मा, पार्षद (वार्ड संख्या 60), हरिद्वार हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानवता की सेवा में सहभागी बनने की अपील की है। उनका कहना है कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।
शिविर में प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में रक्त संग्रह किया जाएगा तथा रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की उचित व्यवस्था भी रहेगी। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा।
ब्लड वॉलंटियर्स, हरिद्वार की टीम इस शिविर के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
आयोजकों ने शहर के युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
रक्तदान से बचती है अनमोल जिंदगियाँ: ज्वालापुर में 11 फरवरी को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन बढ़ चढ़ के ले भाग

