वार्ड नंबर 2 भूपतवाला: रानी गली की सीवर लाइन बनी मुसीबत, लापरवाही का खामियाज़ा भुगत रहे स्थानीय निवासी

हरिद्वार: वार्ड नंबर 2 भूपतवाला स्थित रानी गली में सीवर लाइन की बदहाली ने स्थानीय निवासियों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी सीवर लाइन और उखड़ी हुई सड़क के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि गली में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को सबसे ज़्यादा परेशानी, आरसीसी रोड निर्माण की उठी ज़ोरदार मांग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि खराब सीवर लाइन और टूटी सड़क के कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने में, बुजुर्गों और बीमार लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। बरसात के दिनों में हालात और भी भयावह हो जाते हैं, गली में कीचड़ और गंदा पानी भर जाता है।
निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनता में रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से सीवर लाइन की मरम्मत कराकर रानी गली में आरसीसी रोड का निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!