ग्राम प्रधान सविता शर्मा ने बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

हरिद्वार: हरिपुर कला मोतीचूर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान श्रीमती सविता शर्मा ने बसंत पंचमी एवं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सविता शर्मा ने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, कला और संस्कृति की प्रतीक है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नवचेतना का संचार करती है। वहीं गणतंत्र दिवस हमें देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाता है।
उन्होंने कहा कि हमें इन पर्वों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के विकास में ईमानदारी और निष्ठा से योगदान देना चाहिए। ग्राम प्रधान ने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे, सद्भाव और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने की अपील की।
अंत में उन्होंने सभी के सुखद, समृद्ध और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!