जामनगर के श्रद्धालुओं द्वारा हरिद्वार में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

जामनगर के श्रद्धालुओं द्वारा हरिद्वार में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
हरिद्वार:
गुजरात के जामनगर से आए श्रद्धालुओं द्वारा हरिद्वार स्थित बला की भवन में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
श्रीकृष्ण जन्म के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने नृत्य, गीत और गरबा के माध्यम से आनंदमय वातावरण बना दिया। पूरे परिसर में भक्ति की धारा बहती नजर आई और सभी श्रद्धालु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में झूमते हुए दिखाई दिए।
इस कथा का वाचन गुजरात (जामनगर) से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक कथा व्यास किशोर भाई जोशी जी द्वारा किया गया। यह उनके लिए विशेष अवसर रहा, क्योंकि उन्होंने 74 वर्ष की आयु में अपनी 74वीं श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कर श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। किशोर भाई जोशी जी पिछले कई वर्षों से कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश देते आ रहे हैं तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में गुजरात से आए श्रद्धालु वर्षा बेन, मनु भाई और अर्जुन भाई पटेल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने हरिद्वार में मां गंगा के पावन तट पर कथा आयोजन का सौभाग्य प्राप्त कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ इस दिव्य कथा का आनंद लिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करने का एक सुंदर माध्यम भी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!