अमित शाह जी ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर किए हनुमान मंदिर के दर्शन, सचिव रामरतन गिरी जी महाराज ने किया सम्मान


हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी आज निरंजनी अखाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत हनुमान मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर अखाड़े में आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला और संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
निरंजनी अखाड़ा पहुंचने पर अखाड़े के वरिष्ठ संत एवं सचिव रामरतन गिरी जी महाराज ने अमित शाह जी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। रामरतन गिरी जी महाराज ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा माता मनसा देवी की तस्वीर भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
दर्शन-पूजन के दौरान अमित शाह जी ने देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने निरंजनी अखाड़ा की आध्यात्मिक परंपराओं और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए संतों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!