ज्वालापुर में गौर पूर्णिमा पुष्प उत्सव का भव्य आयोजन, पुष्प होली और भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

ज्वालापुर में गौर पूर्णिमा पुष्प उत्सव का भव्य आयोजन, पुष्प होली और भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
ज्वालापुर में शनिवार, 14 मार्च 2026 को श्री गौर पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुष्प उत्सव का अत्यंत भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुष्प होली, आरती, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ उत्सव मनाया। कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा और वातावरण “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” के संकीर्तन से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दोपहर 1:00 बजे स्वागत, सम्बोधन और आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे यात्रा का शुभारम्भ सेक्टर-2 बैरियर, ज्वालापुर के निकट से किया गया। यात्रा रेलवे रोड, श्रीराम चौक से होते हुए ज्वालापुर के मुख्य बाजार और मोहल्ला चौहानान से होकर ट्रक यूनियन रोड स्थित बन्धन पैलेस तक पहुँची।
इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन करते हुए भगवान के नाम का संकीर्तन किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा ।

ट्रक यूनियन रोड स्थित बन्धन पैलेस में यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर परम पूज्य श्रील् नवयोगेन्द्र स्वामी जी महाराज तथा परम श्रद्धेय श्री महामन दास प्रभु जी सहित अन्य वरिष्ठ वैष्णव जनों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान पुष्प होली का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर पुष्पों की वर्षा कर आनंदपूर्वक होली खेली। साथ ही भजन-कीर्तन और गौर लीला के माध्यम से सभी भक्त भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई दिए।
अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण यह गौर पूर्णिमा पुष्प उत्सव ज्वालापुर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!