मेहंदी महोत्सव में सजी खुशियों की रंगोली, बेटियों ने बिखेरा हुनर का जादू
महापौर किरण जैसल की गरिमामयी उपस्थिति में संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट का चतुर्थ करवाचौथ मेहंदी महोत्सव
हरिद्वार, 27 अक्टूबर। होटल डब्लू ग्रांड, शिवालिक नगर में संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की ओर से चतुर्थ करवाचौथ मेहंदी महोत्सव-2026 हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। महापौर किरण जैसल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मेहंदी की रंगत ने समारोह को यादगार बना दिया।
ट्रस्ट की संस्थापक एवं अध्यक्ष रंजीता झा ने मुख्य अतिथि महापौर किरण जैसल का पुष्पगुच्छ, पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित एवं आनंदमय वातावरण उपलब्ध कराने के साथ बेटियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम में बेटियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सहभागिता और बेटियों के हुनर को सम्मान देने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मानसी विरमानी, प्रीत शिखा, विभा जैन, इशिका जैन, तरुण कुमार शुक्ल, बृजभूषण तिवारी, सुधा राठौर, सचिन चौधरी, हरिनारायण त्रिपाठी, चारु शुक्ला, ज्ञान प्रकाश सिंह, माया शर्मा, संतोष झा, कमलाकार शास्त्री, अंकित दूबे, रीनू तोमर, गोल्डी शुक्ला, रेखा झा, नीतू सिंह, प्रवीन अरोरा और आरती सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मीडिया जगत से राहुल राजा, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, धीरेंद्र रावत एवं सोनू कुमार ने भी सहभागिता की।
अंत में ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।






