रक्षाबंधन पर पार्षद हरविंदर सिंह ने दी देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

हरिद्वार/ज्वालापुर। नगर निगम हरिद्वार के पार्षद हरविंदर सिंह ने भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और प्रेम के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पार्षद हरविंदर सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि यह प्रेम, अपनत्व, सम्मान और रिश्तों की गरिमा को और मजबूत करने का संदेश भी देता है। यह पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व सभी के जीवन में आपसी प्रेम, सौहार्द और खुशियों को बढ़ाए तथा समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना को और मजबूत करे।

पार्षद हरविंदर सिंह ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी देश एवं प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा सभी के परिवारों में प्रेम और सद्भाव बना रहे।

उन्होंने एक बार फिर सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!