हरिद्वार में प्रसिद्ध जैन शिकंजी शॉप का भव्य शुभारंभ, अब मिलेगा बेहतरीन स्वाद और क्वालिटी
हरिद्वार के भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध दूधाधारी चौक पर आज मशहूर जैन शिकंजी शॉप का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और नए आउटलेट के उद्घाटन को लेकर खुशी जाहिर की।
शुभारंभ के मौके पर श्री ललित जमदगनी और श्री राजेश ठाकुर ने बताया कि अब हरिद्वार के लोगों को भी वही उच्च गुणवत्ता और स्वाद मिलेगा, जो देश के बड़े शहरों में उनकी अन्य शाखाओं पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यहां ग्राहकों को स्वादिष्ट शिकंजी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के स्नैक्स भी बेहतरीन क्वालिटी में उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर उपस्थित ललित जमदग्नि, ऋषभ जैन ने कहा कि उनकी पहचान हमेशा से बेहतरीन गुणवत्ता रही है, जिसे ग्राहकों ने देशभर में सराहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हरिद्वार में भी ग्राहकों को सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पाद ही उपलब्ध कराए जाएंगे और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि उनकी शिकंजी का स्वाद न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी लोगों को पसंद आया है। उनकी टीम हमेशा इस बात का ध्यान रखती है कि हर उत्पाद में गुणवत्ता बनी रहे और ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव मिले।
नए आउटलेट के खुलने से हरिद्वार के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और यह शॉप जल्द ही शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होने की उम्मीद है।
हरिद्वार में प्रसिद्ध जैन शिकंजी शॉप का भव्य शुभारंभ, अब मिलेगा बेहतरीन स्वाद और क्वालिटी

