हरिपुर में भव्य श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह

हरिपुर में भव्य श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह
पूजा शर्मा
हरिद्वार। प्रतिष्ठा दिवस एवं परमगुरूदेव भगवान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हरिपुर में श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा का भव्य शुभारंभ आज से हो गया है। इस धार्मिक आयोजन में पूज्य श्री स्वामी सुरेश्वरानन्द पुरी जी महाराज (नगली दरबार के संत) के सान्निध्य में सामूहिक भगवत पारायण के साथ कथा का आयोजन किया जा रहा है।
यह सात दिवसीय कार्यक्रम 1 मई से 7 मई 2026 तक श्री परम वाटिका आश्रम, परममार्ग, गली नं० 6 में आयोजित किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से निर्धारित किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं।
पूज्य स्वामी सुरेश्वरानन्द पुरी जी महाराज के श्रीमुख से हो रही कथा से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस भव्य आयोजन का संचालन परम ट्रस्ट के माध्यम से किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!