महिला सुरक्षा और प्रदेश के मुद्दों पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की हुंकार

🔶 महिला सुरक्षा और प्रदेश के मुद्दों पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की हुंकार
हरिद्वार, उत्तराखंड | 13 अप्रैल 2026:
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने हरिद्वार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट की।
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सशक्त बनाया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने नीतू सिंह की नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ नई ऊंचाइयों को छुएगा।
उन्होंने राज्य में बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोर स्थिति, तथा रसोई गैस की कालाबाजारी जैसे मुद्दों को गंभीर बताते हुए कहा कि पार्टी इन सभी समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि पार्टी आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेगी और प्रदेशभर में संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!