बड़ी खबर: किसान यूनियन में नई नियुक्तियां, कई कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

बड़ी खबर: किसान यूनियन में नई नियुक्तियां, कई कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां
हरिद्वार, 20 मार्च 2026:
भारतीय किसान यूनियन में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। जिला हरिद्वार के अध्यक्ष आनन्द कुमार सैनी के नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसमें समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला अध्यक्ष आनन्द कुमार सैनी ने बताया कि जिन कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य किया है, उन्हें उनके योगदान के आधार पर सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
इस क्रम में निशु सैनी को ग्राम अध्यक्ष कण्हेवाली, अरुण को ग्राम अध्यक्ष, विकास सैनी को ग्राम अध्यक्ष, गोविंद कुमार को उप ब्लॉक अध्यक्ष खानपुर तथा शिव कुमार सैनी को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पत्र में सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई गई है कि वे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करेंगे तथा किसानों और मजदूरों के हितों के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
जिला अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी अनुशासनबद्ध रहकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा किसान यूनियन को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!