हरिद्वार। जिला कारागार हरिद्वार में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन जिला कारागार हरिद्वार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अधीर कौशिक द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्म और आध्यात्मिकता से जुड़कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
जिला कारागार हरिद्वार में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

