हरिद्वार में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब

हरिद्वार: मंडी गोबिंदगढ़ धर्मशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। 10 फरवरी से प्रारंभ हुई यह पावन कथा 17 फरवरी तक चलेगी। कथा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नगर को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
कथा का वाचन परम पूज्य श्री गुरु शरणानंद जी (गोकुल रमणरेती वाले) द्वारा किया जा रहा है। सातवें दिन की कथा में श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर भगवान की लीलाओं का श्रवण किया। पंडाल में उपस्थित भक्तगण भजन-कीर्तन में झूमते नजर आए और पूरा वातावरण ‘राधे-राधे’ व ‘हरि बोल’ के जयघोष से गूंज उठा।
इस धार्मिक आयोजन के दर्शन अभिलाषी श्रीमती कृष्णा रानी पत्नी स्वर्गीय श्री विजय कुमार गर्ग, श्रीमती रौंकी, साहिल गर्ग एवं विक्की ने बताया कि कथा का आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया।
कथा के समापन अवसर पर कल प्रातः हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार पधारकर प्रसाद ग्रहण करने का आमंत्रण दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!