श्री सिद्धेश्वर महादेव का 36वाँ वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

श्री सिद्धेश्वर महादेव का 36वाँ वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
हरिद्वार।
श्री गणेशाय नमः के मंगलाचरण के साथ स्वयम्भू सिद्धेश्वर महादेव एवं श्री सिद्धो नाम कपिल मुनि के 36वें वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ दिनांक 9 फरवरी 2026 को मिस्सरपुर, कनखल, हरिद्वार स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री रविंद्रपुरी जी महाराज (माँ निर्वाणी पंचायती अखाड़ा), श्री महंत विनोद गिरी जी महाराज (हनुमान बाबा जी) सहित अनेक अखाड़ों के संत-महात्मा, आश्रमों के संतगण एवं दूर-दराज से आए श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे। सभी संतों एवं भक्तों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान श्री सिद्धेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भव्य संत समागम, कीर्तन, तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर “गंगा है तो जल है, बेटी है तो कल है” जैसे सामाजिक संदेश भी जनमानस को प्रेरित करते रहे।
इस अवसर पर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री आनंद कुमार सैनी जी ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय, शांतिपूर्ण एवं उत्सवपूर्ण रहा। समस्त अखाड़ों के संतों, आश्रमवासियों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इस वार्षिकोत्सव को ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!