गुरु रविदास जी की जयंती पर ज्वालापुर में श्रद्धा का संगम, सुरेश राठौड़ जी ने दिया एकता और सेवा का संदेश

ज्वालापुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर ज्वालापुर मिशन में श्रद्धा और सेवा भाव से परिपूर्ण आयोजन देखने को मिला। इस पावन अवसर पर पूर्व विधायक एवं समाजसेवी श्री सुरेश राठौड़ जी ने समस्त देशवासियों को गुरु रविदास जी की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके अमर विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
अपने सरल, सहज और प्रभावशाली वक्तव्य में श्री राठौड़ जी ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समानता, प्रेम और मानव कल्याण की मिसाल है। उन्होंने बताया कि जब समाज इन मूल्यों को अपनाता है, तभी सच्चे अर्थों में सामाजिक समरसता स्थापित होती है।
साधारण जीवन शैली और उच्च नैतिक मूल्यों के कारण सुरेश राठौड़ जी आज भी आमजन से गहराई से जुड़े हुए हैं। उनका विनम्र स्वभाव और सेवा भाव ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है, जिसके चलते वे लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाए हुए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी गुरु रविदास जी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!