बाल्मीकि बस्ती में पेयजल समस्या का हुआ समाधान, पार्षद हरविंदर सिंह की पहल रंग लाई

हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 43 स्थित बाल्मीकि बस्ती में पिछले कुछ दिनों से पीने के पानी की लाइन में बदबूदार पानी आने की गंभीर समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के पार्षद हरविंदर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभाग से संपर्क कर समस्या के समाधान के लिए पहल की।पार्षद हरविंदर सिंह के हस्तक्षेप के बाद जल संस्थान विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर पेयजल लाइन की जांच की गई, जिसमें गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक मरम्मत एवं सफाई कार्य कराया गया। विभागीय कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्वच्छ और साफ पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई।स्थानीय नागरिकों ने पार्षद हरविंदर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर पार्षद हरविंदर सिंह ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी क्षेत्र की जनसमस्याओं के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!