“संगठन की मजबूती पर पार्टी का मंथन “युवा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी और जिला अध्यक्ष आलिम अंसारी हरिद्वार के नेतृत्व में हुई जन अधिकार पार्टी की अहम बैठक, महमूद अख्तर रहे मुख्य अतिथि”

पूजा शर्मा srknews24×7

जन अधिकार पार्टी की जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष महमूद अख्तर का हुआ भव्य स्वागत हरिद्वार/स्थानीय: जन अधिकार पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर से पधारे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महमूद अख्तर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यालय पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।बैठक की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी और जिला अध्यक्ष मुहम्मद आलिम अंसारी हरिद्वार ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान पार्टी की नीतियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष महमूद अख्तर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने पर जोर दिया।इस अवसर पर जिला प्रभारी फैजान अंसारी, जिला सचिव दीपक सैनी, जिला सचिव जावेद अंसारी हरिद्वार, इकराम अंसारी, जिला सचिव वजीम, प्रभारी शहजाद साबरी और राष्ट्रीय महा सचिव हेमा भंडारी सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों और सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!