प्रतिमा विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा संपन्न, नम आंखों से दी मां को विदाई

हरिद्वार। श्री अवधूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास हनुमान मंदिर, सिंहद्वार ज्वालापुर हरिद्वार में पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से आयोजित षष्ठ सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान के दूसरे दिन पूर्वांचल समाज के लोगों द्वारा माँ सरस्वती को भावपूर्ण विदाई दी गई। प्रातः काल आयोजन समिति के सदस्यों ने स्थापित प्रतिमा का पूजन एवं महायज्ञ के उपरांत ढोल नगाड़े की गूंज में नाचते हुए मां सरस्वती को विदा किया। इसके पूर्व मातृ शक्तियों कार्यक्रम में रंजीता झा, रश्मि झा, अर्चना झा, खुशबू झा, राखी झा, नीलम राय, प्रियंका राय, फूलबदन देवी, सुनीता सिंह, किशोरी झा, नीतू वार्ष्णेय, सुधा राठौर ने वैदिक विधि-विधान के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा को अबीर गुलाल लगा पूजा-अर्चना कर विदाई संस्कार सम्पन्न किया। इसके उपरांत बैरागी द्वीप में प्रतिमा को मां गंगा की गोद में विसर्जित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री रंजीता झा ने कहा कि सरस्वती पूजा का आयोजन हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक रहा। श्रद्धालुओं ने माँ सरस्वती से ज्ञान, विवेक एवं समाज में शांति-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सीए आशुतोष पाण्डेय महासचिव बीएन राय, काली प्रसाद साह, विष्णु देव साह, अबधेश झा, संतोष कुमार, नरेश झा, आचार्य भोगेंद्र झा, पं विनय मिश्रा, विकास कुमार झा, अक्षत झा, युवराज झा, परी झा सहित अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!