हरिद्वार: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सनातन धर्म के मूल्यों के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ाने हेतु विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन ‘हिंदू सम्मेलन समिति’, सेक्टर 39, नोएडा के द्वारा किया गया जिसमें अखिल विश्व को सन्यास परम्परा के माध्यम से आध्यात्म का मार्ग प्रशस्त करने वाले, प्रत्येक जन-मन में सनातन की पुण्य धारा का अवगाहन करने वाले, ज्ञान मार्ग – भक्ति मार्ग दोनों माध्यम से हरि-हर का स्मरण करने वाले प्रातः स्मरणीय, परम वंदनीय पूज्य गुरुदेव आनंदपीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 स्वामी श्री बालकानंद गिरि जी महाराज श्री की पावन उपस्थिति रही।
आयोजन समिति ने श्रद्धावनत भाव से उल्लसित हो कर पूज्य गुरुदेव भगवान् का अभिनंदन एवं स्वागत किया तथा पूज्य गुरुदेव के आगमन पश्चात् अनेक सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति का सजीव चित्रण छात्रों द्वारा किया गया। इस पावल वेला में पूज्य महाराज श्री ने उपस्थित धर्म प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए – “हिन्दव: सोदरा: सर्वे, न हिन्दू पतितो भवेत्। मम दीक्षा हिन्दू: रक्षा, मम मंत्र: समानता” के माध्यम से एकजुटता और समरसता का परिचय दिया एवं इस प्रकार के कार्यक्रम को समाज की आवश्यकता बतलाया।
विशाल हिन्दू सम्मेलन में प्रमुख रूप से आचार्य ज्ञान प्रकाश जी, दीपक वार्ष्णेय जी, संजय डाबर जी, सूरज वर्मा जी, पवन अग्रवाल जी, संदीप फोगाट जी, जी एस सचदेवा जी, राहुल जैन जी, प्रमोद शर्मा जी, अनिल त्यागी जी, रमेश शर्मा जी, नीरजा सिंघल जी, सविता फोगाट जी, अनीता त्यागी जी, वीके जैन जी, केके सदानी जी, पंकज मेहरा जी, जेपी चावला जी, आचार्य अतुल जी, पंडित महादेव शर्मा जी समेत अनेक धर्म प्रेमियों की उपस्थिति रही

