हवन-पूजन एवं भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित मुकामी भवन में श्रीमती लक्ष्मी नारायण देवी धर्म सेतु ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का समापन सातवें दिन हवन-पूजन एवं भंडारे के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।
समापन दिवस पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन-पूजन में भाग लिया और भगवान की आराधना कर वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस पावन अवसर पर कथा के यजमान श्री राधेश्याम जी, श्रीमती उमा देवी जी, श्री बाबूलाल जी, श्रीमती मीना देवी जी, श्री अशोक जी, श्रीमती जुगल अग्रवाल जी, श्री बनवारी लाल जी एवं श्रीमती यशोदा जी प्रदीप शर्मा जी (शान्तिकुन्ज)सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सभी श्रद्धालुओं ने पूरे सप्ताह श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया और समापन अवसर पर अलौकिक आनंद की अनुभूति की। उपस्थित भक्तों ने इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताया।

