राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने परमार्थ निकेतन में किया दर्शन, गंगा आरती में लिया भाग
ऋषिकेश। राजस्थान सरकार के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री श्री मीणा ने आश्रम के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें विशेष शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने गंगा तट पर आयोजित दिव्य गंगा आरती में भी श्रद्धापूर्वक सहभाग किया।
इस अवसर पर उन्होंने देश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और गंगा की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे पावन स्थलों का संरक्षण और प्रचार-प्रसार अत्यंत आवश्यक है।
परमार्थ निकेतन परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया और उन्हें आश्रम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने परमार्थ निकेतन में किया दर्शन, गंगा आरती में लिया भाग

