हरिद्वार यात्रा संघ कमेटी ने शिवरात्रि पर किया भव्य धार्मिक आयोजन, 400 श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान और पूजन

हरिद्वार यात्रा संघ कमेटी ने शिवरात्रि पर किया भव्य धार्मिक आयोजन, 400 श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान और पूजन
हरिद्वार। शिवरात्रि के पावन अवसर पर हरिद्वार यात्रा संघ कमेटी द्वारा” हरि गिरी आश्रम हरिद्वार” में गुजरात से आए 400 श्रद्धालुओं की टीम के साथ भव्य धार्मिक यात्रा एवं आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन होकर हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र गंगा में स्नान कर भगवान शिव को जल अर्पित किया।
शिवरात्रि के उपलक्ष में तीन दिनों तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना की। सत्संग, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और “भोलेनाथ की जय” के जयघोष से हरिद्वार गूंज उठा।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हरिद्वार आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक आनंद और शांति का अनुभव होता है। उनका कहना है कि यहां की भक्ति और सकारात्मक वातावरण ऐसा है कि वापस लौटने का मन नहीं करता। शिवरात्रि का पर्व उन्होंने बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया।
इस अवसर पर कमेटी के प्रमुख सदस्य बाबूलाल रणछोड़ जी, मधुर भाई, हरीश भाई चौहान, ईश्वर भाई सोलंकी, नरसी जी चौहान, महेंद्र भाई सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि वे समय-समय पर इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं और भविष्य में भी इसी तरह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!