निरीक्षक विजय सिंह जी के बहादराबाद थाना प्रभारी नियुक्त होने पर राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन

निरीक्षक विजय सिंह जी के बहादराबाद थाना प्रभारी नियुक्त होने पर राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन

हरिद्वार।निरीक्षक विजय सिंह जी के द्वारा सीसीटीएनएस, ट्रांसजेंडर सेल, एएचटीयू एवं एएनटीएफ जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के पश्चात स्थानांतरण होकर प्रभारी निरीक्षक, थाना बहादराबाद के रूप में नियुक्त किए जाने पर दिनांक 9 फरवरी 2026, सायंकाल बहादराबाद थाने में राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार के पदाधिकारियों द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार ने माननीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार का विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने विवेक, अनुभव एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं सक्षम पुलिस अधिकारी को थाना बहादराबाद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।राष्ट्रीय बजरंग दल को पूर्ण विश्वास है कि निरीक्षक विजय सिंह जी के नेतृत्व में बहादराबाद थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के कार्य और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं जनहितकारी होंगे।राष्ट्रीय बजरंग दल, निरीक्षक विजय सिंह जी को उनके नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ देता है तथा आशा करता है कि उनके कार्यकाल में बहादराबाद क्षेत्र शांति, सुरक्षा एवं सुशासन का आदर्श उदाहरण बनेगा।इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी:* ठाकुर विशाल सिंह राणा – जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार* योगेश सिंग्वाल – नगर अध्यक्ष, हरिद्वार* कुमार पाल राणा – नगर महामंत्री, हरिद्वार* अमन नामदेव – उपाध्यक्ष, जमालपुर खंडजारीकर्ता:ठाकुर विशाल सिंह राणाजिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!