टिहरी के एक्रो फेस्टिवल के बाद कपकोट में राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता, तीसरे दिन भी रोमांच चरम पर
बागेश्वर/कपकोट।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप उत्तराखंड सरकार प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में टिहरी में सफलतापूर्वक आयोजित एक्रो फेस्टिवल के पश्चात बागेश्वर जनपद के कपकोट क्षेत्र में राष्ट्रीय एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
पांच दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी प्रतिभागियों और दर्शकों में उत्साह एवं रोमांच चरम पर रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए अनुभवी पैराग्लाइडिंग पायलटों ने कपकोट की सुरम्य पहाड़ियों और अनुकूल मौसम में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। सटीक लैंडिंग और तकनीकी दक्षता ने प्रतियोगिता को अत्यंत रोमांचक बना दिया।
प्रतियोगिता के आयोजन से न केवल साहसिक खेलों को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि स्थानीय पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार साहसिक पर्यटन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता से कपकोट सहित समूचे बागेश्वर जनपद को साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों से उत्तराखंड बना साहसिक पर्यटन का नया केंद्र

