धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा का सैलाब: मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर में आज भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ अमित सैनी जी एवं विश्वास आनंद जी के सौजन्य से एक भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

भंडारे का शुभारंभ मां सुरेश्वरी देवी की विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहले माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक अमित सैनी और विश्वास आनंद ने बताया कि माता रानी की कृपा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना हेतु इस भंडारे का आयोजन किया गया है।

भंडारे में हज़ारों की संख्या में आए भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर ग्रहण किया। सेवादारों की टोली ने पूरे उत्साह के साथ आने-जाने वाले राहगीरों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा और देर शाम तक प्रसाद वितरण का कार्य निरंतर चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!