हरिद्वार। वार्ड नंबर 8 के लोकप्रिय पार्षद हिमांशु गुप्ता ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माताओं और देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि वे समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास केवल अपने वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि हरिद्वार शहर एवं देश से जुड़ी समस्याओं पर भी वे सदैव आगे खड़े रहते हैं और जनहित में निरंतर संघर्ष करते हैं।उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और समाज के हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं। शिक्षा, स्वच्छता, विकास और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रही है।गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों का पालन करने, एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और समाज सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
वार्ड नंबर 8 के पार्षद हिमांशु गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं

