हरिद्वार। वार्ड नंबर 60 से पार्षद आकर्षिका शर्मा ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने संविधान के मूल्यों को याद करते हुए नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्षद आकर्षिका शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही जीवन का आधार है और स्वच्छ समाज से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सभी नागरिकों से अपने घर, मोहल्ले, वार्ड एवं शहर को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक वही होता है जो अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी ईमानदारी से निभाए। स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी से ही देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकता है।
पार्षद आकर्षिका शर्मा ने बताया कि वे अपने वार्ड में स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनजागरूकता के कार्य कर रही हैं और आगे भी स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार के निर्माण के लिए प्रयासरत रहेंगी।
वार्ड नंबर 60 की पार्षद आकर्षिका शर्मा ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वच्छता का दिया संदेश

