केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री हरिहर आश्रम, कनखल में पूज्य गुरुदेव अवधेशानंद जी से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (कनखल)।
श्री पंचदसनाम जुड़ा अखाड़ा की गुरु गद्दी श्री हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार में आज एक गरिमामयी एवं आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला, जब माननीय केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्रम पधारकर पूज्य गुरुदेव श्री अवधेशानंद जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री शिवराज चौहान ने पूज्य गुरुदेव के चरणों में नमन करते हुए आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने भारतीय सनातन संस्कृति, संत परंपरा और समाज में आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। पूज्य गुरुदेव अवधेशानंद जी महाराज ने मंत्री जी को देश व समाज के कल्याण हेतु सदैव सेवा भाव से कार्य करने का आशीर्वाद प्रदान किया।
भेंट के दौरान धर्म, राष्ट्र निर्माण, ग्रामीण विकास तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। आश्रम परिसर में श्रद्धा, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का विशेष वातावरण व्याप्त रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!