हरिद्वार में ‘लीला स्माइल हब’ का भव्य शुभारंभ, आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाओं की हुई शुरुआत

हरिद्वार । ज्वालापुर स्थित लीला गुप्ता अस्पताल परिसर में आज अत्याधुनिक दंत चिकित्सा केंद्र ‘लीला स्माइल हब’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी अशोक कुमार (सेवा निवृत्त पीसीएस) एवं श्रीमती कुसुम चौधरी (एचडी) उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लीला स्माइल हब का शुभारंभ किया और केंद्र की सेवाओं की सराहना की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लीला स्माइल हब में आधुनिक तकनीक से युक्त दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आमजन को उच्च गुणवत्ता की डेंटल केयर एक ही स्थान पर मिल सकेगी। केंद्र में दांतों की जांच, उपचार, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री एवं अन्य उन्नत सेवाएं प्रदान की जाएंगी।मुख्य अतिथि चौधरी अशोक कुमार ने कहा कि हरिद्वार जैसे धार्मिक एवं तेजी से विकसित होते शहर में इस प्रकार के आधुनिक स्वास्थ्य केंद्रों की अत्यंत आवश्यकता है। लीला स्माइल हब निश्चित रूप से क्षेत्रवासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं श्रीमती कुसुम चौधरी ने केंद्र के संचालकों को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों को दंत चिकित्सा केंद्र का अवलोकन भी कराया गया। शुभारंभ अवसर पर चिकित्सकगण, गणमान्य नागरिक, अस्पताल स्टाफ एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं एवं जनस्वास्थ्य की उन्नति की कामना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!