राम मंदिर स्थापना के दो दिवस पूर्ण होने पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े द्वारा राम मिठाई वितरण, अनेक गणमान्य लोग रहे उपस्थित

हरिद्वार। श्रीराम मंदिर स्थापना के दो दिवस पूर्ण होने के पावन अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ राम मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखाड़ा परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को राम नाम के संदेश के साथ मिठाई वितरित की गई।कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी, अधीर कौशिक, महेंद्र, शुभम गिरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अखाड़े के संत-महात्मा उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर की स्थापना केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सद्भाव, भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत किया जाता है।राम मिठाई वितरण के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की उन्नति, धर्म की मजबूती और जनकल्याण की कामना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!