ऋषिकेश में गीता प्रेस के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संतगणों की उपस्थिति में ’कल्याण’ के शताब्दी अंक व आरोग्यांक गुजराती संस्करण का भव्य विमोचन किया

हरिद्वार: ऋषिकेश में गीता प्रेस के कार्यक्रम में ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के आरोग्यांग गुजराती संस्करण का भव्य विमोचन , गीता प्रेस द्वारा आज ऋषिकेश में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के अंतर्गत प्रकाशित आरोग्यांक के गुजराती संस्करण का विधिवत विमोचन किया।इस अवसर पर देशभर से पधारे अनेक संत-महात्मा एवं गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम आध्यात्मिक वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि गीता प्रेस ने पिछले सौ वर्षों से भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना के प्रचार-प्रसार में अतुलनीय योगदान दिया है। ‘कल्याण’ पत्रिका ने समाज को धर्म, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। आरोग्यांक का गुजराती संस्करण स्वास्थ्य और जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने गीता प्रेस की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था न केवल धार्मिक साहित्य का प्रकाशन कर रही है, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी कर रही है। शताब्दी वर्ष में आरोग्यांग का गुजराती संस्करण विमोचित होना देश की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को सशक्त करता है।कार्यक्रम के अंत में संत-महात्माओं के आशीर्वचन के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!