हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के माननीय उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार रुहेला और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा एवं विशाल गर्ग जी के साथ मिलकर आज हरिद्वार के हर की पौड़ी क्षेत्र स्थित रैन बसेरों का गहन निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की संवेदनशीलता को दोहराते हुए, बढ़ती शीत लहर और कड़ाके की ठंड के प्रकोप से असहाय एवं जरूरतमंदों को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सजग है और रैन बसेरों में बिस्तर, सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मौके पर मेयर किरन जैसल द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो, ताकि ठंड से किसी को भी कोई परेशानी न हो।
हरिद्वार में शीत लहर का प्रकोप: रैन बसेरों का निरीक्षण, मेयर किरन जैसल ने बांटे कंबल कोई खुले में न सोए अधिकारियों को कड़े निर्देश

