हरिद्वार:टैक्सी चालक से अवैध रूप से वसूली के लिए की मरपीट बिजनौर से सवारी लेकर जा रहे टैक्सी चालक के साथ चंडी चौक पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों के साथ की मरपीट ।
नजीबाबाद से देहरादून जा रहा था सचिन नाम का युवक चंडी घाट के चौक पर पहुंचा तो धर्मेंद्र एवं ललित बजरंगी व उसके अन्य साथियों द्वारा गाड़ी को रुकवाकर गाड़ी के बोनट पर बेवजह डडे मारकर गाली गलौज करने लगे और दोबारा यहां दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे ।
पीड़ित ने बताया कि धर्मेंद्र और उसके साथी ललित बजरंगी, भरत पंजवानी, रवि कन्हैया और चोटी। मारपीट गाली गलौज अवैध वसूली करते हैं और मना करने पर मारपीट करके जान से मारने की धमकी भी देते है । पीड़ित सचिन (निवासी दुधनी थाना किरतपुर जिला बिजनौर )परेशान होकर कोतवाली हरिद्वार में दी तहरीर।

