त्याग और तपस्या के प्रति मूर्ति थे, महामंडलेश्वर स्वामी हंस प्रकाश महाराज जी

त्याग और तपस्या के प्रति मूर्ति थे, महामंडलेश्वर स्वामी हंस प्रकाश महाराज: स्वामी हंस प्रकाश महाराज के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह संपन्न हरिद्वार। श्री प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम के पूर्व परमाध्यक्ष, ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी हंसप्रकाश महाराज के पावन निर्वाण दिवस श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन श्रीजी वाटिका, प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम, हरिद्वार में श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज के संयोजन में आयोजित समारोह में हरिद्वार सहित देश के विभिन्न अखाड़ों से पधारे वरिष्ठ संत-महात्माओं में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ( महानिर्वाणी अखाड़ा) ने कहा स्वामी हंस प्रकाश महाराज त्याग और तपस्या की प्रतिमुर्ति थे। उन्होंने अपना जीवन मानव सेवा में अर्पित कर दिया। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा विलक्षण प्रतिभा के धनी स्वामी हंस प्रकाश महाराज संतो के लिए आदर्श है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा स्वामी हंस प्रकाश महाराज हरिद्वार के अग्रणी संतो की जमात में शामिल हैं। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा हंस प्रकाश महाराज विद्वता और सादगी की मिसाल थे। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राजेंद्र दास , महामंडलेश्वर स्वामी गिरधर महाराज, महामंडलेश्वर ललिता नंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि , ममं शारदा माता , जय देवानंद, ममं आनंद चेतन्य महाराज, ममं स्वामी परमानंद , ममं कपिल मुनि जी, ममं संतोषानंद सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। वहीं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी , प्रांत संगठन मंत्री अजय, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, डॉ. विशाल गर्ग, अमित सैनी, नीरज सैनी, सचिन चहल, हीरालाल केसवानी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, सुनील सैनी, संजीव चौधरी, प्रदीप मेहता, रानीपुर विधायक आदेश चौहान तथा हरिद्वार की मेयर किरण जैसल, प्रीति गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय मंच संचालन महंत विश्वास आनन्द जी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!