पूजा शर्मा srknews24 ×7
धर्मनगरी हरिद्वार में आज पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद जी का जन्म दिवस बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
सुबह से ही उनके निवास और आश्रम पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जन्म दिवस के पावन अवसर पर वेद मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्वान पुरोहितों ने स्वामी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
उत्सव को सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए विभिन्न स्थानों पर फल वितरण, वृक्षारोपण और भंडारे आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पहुँचे वरिष्ठ संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने स्वामी यतिश्वरानंद जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएँ दीं। स्वामी जी ने भी जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा के अपने संकल्प को दोहराया।”

