हरिद्वार। शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री अवधूत गणेश हरि आश्रम में ब्रह्मलीन पूज्यपाद श्री सद्गुरुदेव 1008 अवधूत गणेशासिंहली महाराज की पावन स्मृति में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशाल प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों एवं आश्रमों के संत-महात्माओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।पूरे आश्रम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा। संत-महात्माओं एवं भक्तों ने महाराज श्री जी के श्रीचरणों में वंदन कर उनका स्मरण किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और शिव आराधना के साथ कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ।आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा पूज्य सद्गुरुदेव की शिक्षाओं, त्याग और तपस्या को स्मरण करते हुए समाज में सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रसाद वितरण में सभी अखाड़ों के संतों एवं समस्त भक्तजनों ने भावपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर आयोजित यह भव्य कार्यक्रम श्रद्धा, समर्पण और गुरु भक्ति का अनुपम उदाहरण बना। उपस्थित संतों ने सद्गुरुदेव के आदर्शों पर चलने और समाज में प्रेम, शांति एवं सेवा का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
श्री अवधूत गणेश हरि आश्रम में शिवरात्रि पर ब्रह्मलीन सद्गुरुदेव की स्मृति में विशाल प्रसाद भंडारे का

