हरिद्वार: नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह ने हरकी पैड़ी पर पूजा कर संभाली हरिद्वार की कमान
जनपद हरिद्वार में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आज विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पूर्व उन्होंने विश्वप्रसिद्ध हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश व जनपद की सुख-शांति और सुरक्षा की कामना की।
पूजा के बाद एसएसपी नवनीत सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक धार्मिक नगरी होने के कारण यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्य करेगी।
उन्होंने आगे बताया कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुधार, महिला सुरक्षा और जनसुनवाई को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही आम जनता से संवाद बढ़ाकर पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाया जाएगा।
पदभार ग्रहण के अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह ने हरकी पैड़ी पर पूजा कर संभाली हरिद्वार की कमान

