हरिद्वार: हरिद्वार में पुलवामा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि
14 फरवरी 2026 को पुलवामा के शहीदों की स्मृति में राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार इकाई द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के माहौल में संपन्न हो गया। कार्यक्रम हरिद्वार के गोविंद घाट पर शाम 5:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पुलवामा में शहीद हुए 40 वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद मां गंगा में दीपदान कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रभक्ति का संकल्प लेते हुए कहा कि वीर जवानों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।
नगर महामंत्री कुंवर पाल राणा ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन केवल शोक का नहीं, बल्कि संकल्प का दिन है। देश की सुरक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा और युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष और देशभक्ति नारों के साथ हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्र रक्षा का प्रण लिया।
हरिद्वार में पुलवामा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

