हरिद्वार: कनखल स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आज विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं हिंदू संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाए रखने का संकल्प लिया।सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज में आपसी भाईचारे, संगठन की मजबूती और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोना और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। उपस्थित जनसमूह ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में ऐसे और आयोजन करने की बात कही गई।
कनखल स्थित राधा कृष्ण मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन, सैकड़ों लोगों ने दिखाया एकता का संदेश

