पॉलीकिड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट–2026 का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

हरिद्वार/देहरादून: एस. एस. बैडमिंटन अकादमी, देहरादून में आयोजित पॉलीकिड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट–2026 का सफल एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पॉलीकिड्स स्कूल की विभिन्न शाखाओं—डालनवाला, राजपुर रोड, वसंत विहार, तुनवाला, मोहकमपुर, रांझावाला एवं जॉलीग्रांट—के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। बाल खिलाड़ियों के जोश और आत्मविश्वास ने यह सिद्ध किया कि कम उम्र से ही खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है।विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, शारीरिक विकास के साथ-साथ टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करना है। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पॉलीकिड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट–2026 बच्चों की प्रतिभा को मंच देने वाला एक सफल और प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!