हरिद्वार।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी जी के “हरिद्वार हो स्वच्छ” संकल्प को साकार करने की दिशा में आज दिनांक 7 फरवरी 2026 को रेलवे परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट, हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया।
अभियान का नेतृत्व सुश्री अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक रेलवे, उत्तराखंड (हरिद्वार) द्वारा किया गया। इस अवसर पर जीआरपी के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पटरियों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की।
सफाई अभियान के दौरान स्वच्छता, कूड़ा प्रबंधन एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने आमजन एवं यात्रियों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और गंदगी न फैलाएं।
पुलिस अधीक्षक रेलवे सुश्री अरुणा भारती ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। जीआरपी द्वारा आगे भी ऐसे जनहितकारी अभियानों को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा, जिससे हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सके।
यह अभियान प्रशासन और पुलिस की सक्रिय सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो स्वच्छ हरिद्वार के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
हरिद्वार हो स्वच्छ’ अभियान के तहत जीआरपी ने चलाया व्यापक सफाई अभियान

